तेरे जाने के बाद (नज़्म) Nazm

















सोचा ना था मैं बिखर जाऊंगा, तेरे जाने के बाद
आज फिर याद आ रहा है तू, तेरे जाने के बाद

फिर ग़म ने ली है करवट, तुझे भूलाने के बाद
हम अक्सर रोते हैं तन्हाई में, तेरे जाने के बाद 

सफ़र तन्हा ही है हमारा, तेरा ना आने के बाद
दिन-सहरा रात-क़यामत है, तेरे जाने के बाद

उठते हैं दुआ में हाथ मेरे, याद तेरी आने के बाद
बिगड़ते जा रहे हैं हालात मेरे, तेरे जाने के बाद

रुला गया तू उम्रभर को, एक-पल हंसाने के बाद
बे-दिली ओढ़ ली है मैंने, तेरे जाने के बाद

Comments

Popular posts from this blog

भारत की माता ‘शूद्र’ (लेख)

अंबेडकर और मगरमच्छ

Ghazal (मुकम्मल) इश्क़ में यार अपने ही बेगाने हो गए