Ghazal (मुकम्मल) एक ही शख़्स से वो इश्क़
किसी इक शख़्स से ही इश्क़ वो दोबारा होना
यानी ख़सारे में ही इक और ख़सारा होना
उसे बस एक ही बार देखा था आधी रात में
फिर न मुमकिन हुआ जन्नत का नज़ारा होना
रंगत-ए-रुख़्सार देती है पयाम-ए-उल्फ़त
बज़्म में मुमकिन कहाँ तुमको इशारा होना
दिल में उसके भी मोहब्बत थी ये जाना मैंने
पर उसे मंज़ूर न था सिर्फ़ हमारा होना
तेज़ लहरों की तरह वो तो निकल जाती है
और मेरी चाहतें दरिया से किनारा होना
थक गया हूँ मैं बहुत हिज्र की राहों में अब
अब क़यामत है यहाँ तन्हा गुज़ारा होना
बेरुख़ी ने तेरी ग़ैरों का किया है मुझको
मुश्किल है अब जान मेरी फिर तुम्हारा होना
मुश्किल है अब जान मेरी फिर तुम्हारा होना
Comments
Post a Comment