Posts

मजबूरियां शराफ़त को भी ले आती है बाज़ार में

Image
जरूरत कैसी-कैसी निकल आती है घर-बार में मजबूरियां शराफ़त को भी ले आती है बाज़ार में साथ रखना हमेशा बुजुर्गों को अपने ज़ंजीर रिश्तो की पड़ी रहती है परिवार में आज न जाने क्या ग़रज़ निकल आई परिंदा ख़ुद ही सर पटकने लगा है दीवार में यह कैसी सज़ा मुझें वो शख़्स दे गया जान बख़्श दी मेरी उस क़ातिल ने पलटवार में वज़ह ऐसी के अपने लबों पे चुप्पी रखता हूं मुझपे इल्ज़ाम कई लगे हैं मोहब्बत के कारोबार में इन ख़्वाहिशों के शहर में बह रही है आंधियां किशती साहिल पे आ जाएगी ग़र हिम्मत हो पतवार में

पहली बार का नशा रहता है

Image
क्या सितम है तेरे आने का ख़्याल बना रहता है तू मेरा है कि नहीं यही सवाल बना रहता है तेरे चेहरे में ऐसा क्या है ये तो मालूम नहीं फिर एक तुझपे ही क्युं मेरा ध्यान लगा रहता है जब कभी देखता हूं मैं पलट कर तुझे हर बार वही पहली बार का सा नशा रहता है लोग हंसते हैं मुझपे तेरा नाम ले लेकर ये क्या कम है, तेरे नाम से मेरा नाम जुड़ा रहता है उसकी आंखें सुर्ख़ बनी रहती है आजकल क्या वो भी मेरी तरह रातभर जगा रहता है लोग आते हैं ग़म भुलाते हैं चले जाते हैं यह मकान यूं ही वीरान बना रहता है अब समंदर भी मुंह देखकर पानी पिलाने लगा प्यासा आजकल बस किनारे पे खड़ा रहता है

तूफ़नों में दरिया में नाव चलानी पड़ती है

Image
कहां आसां होता है सफ़र, इक तरफा मुहब्बत का तूफ़नों में दरिया में नाव चलानी पड़ती है यूं ही नहीं बनता ख़ुदा, कोई किसी का मुहब्बत में बदले वफ़ा के उनसे वफ़ा निभानी पड़ती है किसी के दिल में उतरने का यही तो पहला क़दम है नज़रे दुनिया से बचाकर उससे नज़र मिलानी पड़ती है मुहब्बत की हिफ़जत करनी पड़ती है बड़ी फ़िक्री से छुपकर ज़माने से यह रस्म निभानी पड़ती है यूं ही नहीं आसानी से मिलता है कोई चाहने वाला किसी के दिल में बसने की कीमत चुकानी पड़ती है कईं बार वो छोड़ जाने को कहता है बीच राह में दर्द-ए-जिग़र से उसे आवाज़ लगानी पड़ती है भुला चुका हूं वैसे तो उसे दुनिया की नज़र में महफ़ूज़ हवा से रखकर यह समां जलानी पड़ती है के इश्क का अंदाज़ है क्या, किसी दिलदार से पूछो जलाकर खुद को जिंदगी उनकी रोशन बनानी पड़ती है

आशिक का इंटरव्यू (not completed)

 ( प्रत्यक्ष साक्षात्कार)  प्रश्न : पहले तो आप पाठकों को अपना नाम बताइए उत्तर :   "जी मेरा नाम आशिक है" प्रश्न : महिलाओं के बारे में आपके क्या विचार हैं उत्तर :  मैं महिलाओं की इज्जत बहुत करता हूं प्रश्न : महिलाओं से आप किस तरह का संबंध रखते हैं उत्तर :  महिलाओं से मेरा एक ही संबंध है और वो है यौन-संबंध।  प्रश्न : क्या आप फ्लाइंग सिख को जानते हैं उत्तर :  जी नहीं,  फ्लाइंग किस तो जानता हूं प्रश्न : कल रोज़-डे है। कैसी लड़की को रोज़ देना पसंद करेंगे?  उत्तर :  उसे, जो मुझे रोज़ देगी Aap mujhe kya bolna chahte ho  O lv u Nanga parvat 123... Sex 7 Mujhe strike Sare part dekhne hai

मेरी इल्तिजा

Image
ये इल्तिजा है मेरी रहमत की निगा ह  रखने वाले से वो निगहबान तुम्हारा रहे सदा ना आए कोई ग़म का शूल आपकी राह में दामन महका रहे यूं ही खुशियों के फूलों से सदा बढ़ते रहो इस क़दर मुकाम पर अपने जैसे पूर्णिमा के चांद की चमक बिखर जाए आपके नाम की खुशबू जहां में महक उठे इस कदर तुम्हारी जिंदगानी का चमन कभी जो आए अंधेरा साया तुम्हारे जीवन में कदम ना डगमगाने पाए घबराकर हौसला जगाए रखना अंतरात्मा में छठ जाएगा यही बादल तुम्हें कामयाबी का मुंह दिखाकर जगाना ऐसी सर्द चांदनी जीवन में के लोग चकोर बनकर उसे छूना चाहे लेकिन तुम्हारे चांद से किरदार पे कभी गुमान का ग्रहण न लगने पाए

एक नज़र इधर भी देख लो

Image
  जुबां थमे, नज़र रुके, क़यामत बरपे तुम जो एक बार सलीके से दुपट्टा औढ़ लो उड़ रही है तुम्हारे बदन की खुशबू झुलस रही है नमी आवारा हवाओं से ताल्लुक़ रखना छोड़ दो अपने दुपट्टे को संभालो पैर पड़ जाए ना किसी का फ़ुज़ूल रिश्तों को बेकार में निभाना छोड़ दो फूलों से कहो कांटो से तुम्हें कोई ख़तरा नहीं शाख से लगे रहना है तो ताका-झांकी छोड़ दो मेरी शिकायतें नहीं तो ऐसा नहीं मैं परेशां नहीं मजबूरियों को मेरी आदत समझना छोड़ दो आजकल घबराया हुआ सा रहता हूं मैं बहुत हाथ सीने पे रख मेरी ज़िंदगी को नया मोड़ दो पाश-पाश हो गया है मेरा शीशा ए दिल जोड़ दो देख लो खुद को, आईना तोड़ दो

एक शख़्स

Image
मैं गुमनामियों के अंधेरे में खोया था अब तलक ताज़्जुब है इस भीड़ में कोई मुझे पहचानता है जो उम्रभर मेरा ना हो सका बदनसीबी देखो मेरा ग़ैर का होने का बुरा मानता है मिट चले मेरी नज़र से जिहालत के अंधेरे वो शख़्स पराया है जो ख़ुद को मेरा मानता है कोई ना पढ़ सका मेरे चेहरे की लिखावट के राज़  एक खुदा है जो मेरा हाल बखूबी जानता है वैसे तो मेरी तबीयत में कोई फ़र्क नहीं आता एक वो एक नज़र से मुझे लड़खड़ाने का हुनर जानता है।