Posts

शेर

Hhfft

Sher | हास्य शेरो-शायरी | Funny and Comedy Sher Shayari

मैं तेरा सिर अपने कांधे पे तो रख लूं पर क्या करूं तेरी ज़ुल्फ़ों में जूं बहुत है यह एहसान कर दे कहना मान ले मेरा कहीं डूब मर जाके, के मुंह दिखे ना दिखे ना तेरा वो एक हंसी ना, दूसरी हंस गई मैं पटा रहा था तीसरी को, चौथी पट गई जिंदा रहते वो इज़हारे-मोहब्बत ना कर सकी अब भूत बनके मेरे पीछे पड़ी है शे'र तो मैं मार दूं, तकरार से डरता हूं कहीं सज़ा ना दे दे मुझको, सरकार से डरता हूं यह सच है दोस्तों ख़ुदा सबसे बड़ा है वरना सिकंदर जैसे शाह बुखार से ना मारे जाते इतना सूख गया हूं तेरी बेवफ़ाई से के बस जी रहा हूं हकीम की दवाई से एक तो वो बदशक्ल है फिर ऊपर से बेअक़्ल है

Diwan E Satyam | Best Shayari ever

मैंने मुद्दतों में आज आईना देखा लोग बदल गए मैं वैसा ही हूं, इतना देखा नज़रे अब भी उसकी तलाश में लगी रहती है मैं लोगों के बीच घिरा रहता हूं, ये राहगीरों पे टिकी रहती है आफताब अब उसके दरवाज़े की हिफ़जत करता है चांद घटा से निकले भी तो निकले कैसे? कुछ लोग जल्दबाजी में ऐसे कदम उठा लेते हैं पहचान बनाने के चक्कर में पहचान गवां देते हैं सुना है के प्यार आंखों में दिखाई देता है पर कैसे साबित करूं सच्चा है या झूठा है हम अपनी नींद से भी समझौता करने लगे इन सोए हुओं को भी जगाना जरूरी है

Best Sher | Diwan E Satyam

मेरे दुश्मन ही नहीं एक मुझको ग़म देते हैं अब तो इनमें सितमग़र तेरा नाम भी आने लगा कभी सिगरेट कभी शराब हर रोज़ नए तज़ुर्बें करता हूं तेरे ग़म में सितमगर अपने रुतबे से भी गिर गया मैं      अपने जज़्बात पे उसूलों सा क़ायम रहा मैं तुम क्या जानो मर-मरके ये रस्म निभाई है ना मदहोशी का ना सरगोशी का मौसम मुझे मिला ये कैसी ग़म की हवा चली हर पल खिज़ा-खिज़ा मिला मैं भी ख़्वाहिशों के शहर में तू भी ख़्वाहिशों के शहर में घर अपना बनाने चले हैं इस तपती हुई दोपहर में ये मेरा बांकपन, शोख़पन, सब कुंवारापन है पर ये शादीशुदा कह रहे हैं आवारापन हैं

Sher | दर्द भरी शायरी | Best Sad Sher ever

Image
मैंने ज़माने की हर शय को बदलते देखा है इक तेरी याद के मौसम के सिवा क्यों लगाये मैंने ख़्वाहिशों के मेले मालूम था जब ख़्वाब हक़ीक़त नहीं होतें कैसे निकालूं दिल से बता तुझें सनम मैंने तो दर आये को भी गले लगाया है क्या सुनाए तुमको दास्ताने-दिल जीये जा रहे हैं ख़्वाहिशों के सहारे एक रोज़ उन्हें मांगेंगे दुआ कर खुदा से फ़िलहाल लुत्फ़ उठा रहा हूं इंतज़ार का मत मार पत्थर पे अपना सिर सत्यं चोट पहुंचेगी तुझे दर्द होगा बहुत वक़्त गुज़ार लूंगा किसी भी मुकाम पे मग़र होगी बड़ी दिक्कत शाम के ढ़लते

Sher | दीवान ए शायरी | Diwan E Shayari

Image
तमाम कोशिशें बेकार ही रही संभल पाने की जब डूब गए हम तेरी आंखों की गहराई में अपनी ख़्वाइशों को यूं ना आज़माया कर कभी भीगने का मन हो तो भीख जाया कर कोई पूछ बैठा के ग़ज़ल क्या है? मैंने इशारों में अपने दिल के राज़ खोल दिए पूछता जो ख़ुदा तेरी रज़ा क्या है तो सबसे पहले तेरा नाम मैं लेता तेरे दीदार में कोई बात है, शायद लड़खड़ाता है जिस्म मेरा इज़ाज़त के बिना कल रात तेरी याद ने कुछ इस कदर सताया के आज सुबह हम देर तक सोए कई रात हमने आंखों में गुज़ार दी के तेरा ख़्याल आए तो दूजा ना हो कोई

Sher | जिंदगी शायरी । Unki Shayari

Image
हर किसी के रुतबे में थोड़ा फ़र्क होता है कोई उन्नीस होता है, कोई बीस होता है मैंने जलाया है यह चिराग तेरी सलामती के वास्ते तू भी कोई काम ऐसा कर जिससे किसी को दुआ मिले मेरी इन खुश्क आंखों ने एक सदी का दौर देखा है कब्रिस्तान में लेटी लाशों का नज़ारा कुछ और देखा है उम्र-तजुर्बा-बदन नाज़ुक-नाज़ुक तेरा मत खेल पत्थर से चोट पहुंचेगी बहुत तेरी उम्र क्या है, हस्ती क्या है? कुछ नहीं दो पल की ज़िदगी है बस, ख़बर कुछ नहीं अब होगी तेरी रुसवाइयां महफिले-आवाम 'सत्यं' बेखुदी में बढ़कर उनका दामन जो थामा है हमसे ना पूछो इस दौर में कैसी गुजर रही है? जिंदगी बस यूं ही उतार-चढ़ाव में उलझ रही है